मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउदासीन अखाड़े के संत गरीबदास बने महंत

उदासीन अखाड़े के संत गरीबदास बने महंत

सामना संवाददाता / मालाड

उदासीन निर्वाण अखाड़े के जाने-माने संत श्री गरीबदास महाराज मालाड-पूर्व में खोत कुआं रोड स्थित श्री चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम के नए महंत बन गए हैं। वे इस आश्रम के पूर्व महंत ब्रम्हलीन श्री प्रकाशदास महाराज के प्रमुख शिष्य हैं। उन्हें उदासीन साधु-संतों के प्रमुख धर्माचार्यों ने गहन विचार-विमर्श और सर्वसम्मत निर्णय के बाद इस प्रतिष्ठित आश्रम का महंत नियुक्त किया है। यहां के महंत रहे संत कपिलदास महाराज का हाल ही में उनका महाप्रयाण हुआ है। नवनियुक्त महंत गरीबदास अत्यंत ही अनुशासनप्रिय संत समझे जाते हैं। वे जनकल्याण, गौसेवा, संत परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित व अत्यंत ही सेवाभावी साधु हैं। वे गुजरात में भी उदासीन आश्रमों की बागडोर का दायित्व संभाल रहे हैं। संत गरीबदास को महंत बनाए जाने पर अनेक साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने उनका सत्कार किया। नवनियुक्त महंत श्री गरीबदास महाराज की अध्यक्षता में 25 फरवरी 2025 को मालाड के चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर उदासीन निर्वाण संत आश्रम में ब्रम्हलीन श्री प्रकाशदास महाराज की दसवीं पुण्यतिथि पर भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इसमें धार्मिक अनुष्ठान, अखंड पाठ, पूजन, कीर्तन, हवन भी होगा। महाराजश्री ने बताया कि श्रद्धालु इस अवसर पर अनेक महात्यागी व तपस्वी संतों के दर्शन, पूजन व आशीर्वाद का लाभ उठा पाएंगे।

अन्य समाचार