मुख्यपृष्ठखबरेंबाबा मांगे सुंदर नारी! ... साध्वी विश्वरूपा का दावा

बाबा मांगे सुंदर नारी! … साध्वी विश्वरूपा का दावा

– सूरजपाल को महिलाएं करवाती थीं दूध से स्नान
उत्तर प्रदेश के हाथरस घटना के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक सूरजपाल उर्फ भोले बाबा को लेकर कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। अब बाबा को लेकर एक टीबी डिबेट में नया रहस्योद्घाटन साध्वी विश्वरूपा ने किया है। डिबेट के दौरान हिंदू धर्मगुरु साध्वी विश्वरूपा ने दावा किया कि सूरजपाल अपने आश्रम में सिर्फ सुंदर महिलाओं को एंट्री देता था, जो उसे दूध से नहलाती थीं। उन्होंने दावा किया कि उसी दूध से बनाई गई खीर को बाबा के भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता था।
साध्वी विश्वरूपा ने कहा कि सभी को जाग्रत होना चाहिए। सही और गलत का भान होना चाहिए। अपने प्रवचन में वह मानवता और सत्य की खोज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। सबसे बड़ी मानवता तो उन्होंने वहीं पर दिखा दी, जब उनके सामने ही भगदड़ मच रही थी, लोग कुचले जा रहे थे और वह वहां से भाग गए। मोबाइल भी वहां बैन था, वीडियो बनाना भी बैन था, किसी को जानकारी नहीं थी।
साध्वी विश्वरूपा ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं उनके दौसा वाले आश्रम को लेकर एक खबर देख रही थी कि वह सिर्फ सुंदर महिलाओं को छांट-छांटकर अपने पास रखते थे। आश्रम के आस-पास रहने वाले लोगों का बयान है कि वह सुंदर महिलाओं को अपने पास रखते थे। वो उन्हें नहलाती थीं, दूध से नहलाती थीं। वह दूध पाइप के द्वारा जाता था और उसकी खीर बनाकर सभी भक्तों को प्रसाद दिया जाता था।

अन्य समाचार