मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में सत्तम-सत्ता ... सीएम का आदेश; मंत्री कम से कम तीन दिन...

महायुति में सत्तम-सत्ता … सीएम का आदेश; मंत्री कम से कम तीन दिन आएं मंत्रालय!

– शिंदे के संकेत; जरूरत नहीं है; पार्टी कार्यालय में ही बैठें!

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य के ग्रामीण इलाकों से मंत्रालय आने वाले आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महागठबंधन के मंत्रियों को सप्ताह में तीन दिन मंत्रालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस आदेश को नजरअंदाज करते हुए अपने गुट के मंत्रियों को सप्ताह में तीन दिन मंत्रालय के बजाय मंत्रालय के सामने कार्यालय में लोगों से मिलने का आदेश जारी किया है इसलिए महागठबंधन में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आदेश दिए हैं कि महायुति के मंत्रियों को सप्ताह में तीन दिन मंत्रालय में उपस्थित रहना होगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपेक्षा जताई है कि वे सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार से बुधवार तक मंत्रालय में उपस्थित रहें। लेकिन ठीक इन्हीं तीन दिनों में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपने मंत्रियों को मंत्रालय के बाहर जनता से मिलने का आदेश दिया है।
महायुति के सभी मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने के बाद वैâबिनेट की पहली बैठक हुई। उसमें मंत्रियों को जिम्मेदारी से काम करने, सभी को अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ दिए गए हिसाब-किताब पर भी समय देने को कहा गया। बैठक में कहा गया कि हमें संसदीय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ राज्य के विकास कार्यों पर भी ध्यान देना है, लेकिन मंत्री तो पूरे प्रदेश के हैं इसलिए मंत्रियों को अपना समय ठीक से नियोजित करना चाहिए। मंत्रियों को हर हफ्ते कम से कम तीन दिन मुंबई में रहना चाहिए। यह सुझाव दिया गया कि लोगों को काम के लिए मंत्रालय में मिलना चाहिए और शेष दिन के लिए निर्वाचन क्षेत्र के काम की योजना बनानी चाहिए।

एकनाथ शिंदे के मंत्रियों का अलग `दरबार’
वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने विधायकों को अलग से `दरबार’ लगाने का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आदेश जारी किया है कि उनके गुट के मंत्री मंत्रालय के सामने के कार्यालय में सोमवार से बुधवार तक तीन दिन तीन सत्रों में जनता से मिलने के लिए उपलब्ध रहें। शिंदे के आदेश में कहा गया है कि ११ मंत्री तीन दिनों तक सुबह ९ से ११ बजे तक, फिर ११ से दोपहर २ बजे तक और शाम ४ से ७ बजे तक लोगों से मिलेंगे।

अन्य समाचार