मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृति"एल" वार्ड में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन

“एल” वार्ड में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन

सामना संवाददाता / मुंबई

आज के आधुनिक एवं डिजिटल युग में विद्यार्थियों में कल्पना शक्ति, प्रयोग, निष्कर्ष व वैज्ञानिक दृष्टिकोण की क्षमता विकसित हो इसलिये प्रत्येक वर्ष मुंबई के तीनों शिक्षण विभाग में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एल वार्ड में दिनांक 3 दिसंबर 2024 से दिनांक 5 दिसंबर 2024 तक 52 वें तालुका स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन स्वामी विवेकानंद  हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज तथा विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल  नेहरूनगर, कुर्ला (पूर्व) में किया गया है। इस प्रदर्शन का उद्‌घाटन लाधाराम नागवानी (मैनेजिंग ट्रस्टी, बी.ई. एस) विशेष अतिथि मंगेश कुडाळकर (विधायक, कुर्ला) सुरेश मलकानी (अध्यक्ष वी ई एस) राजेश गेहामी सचिव (बी-ई-एस.)डॉ.प्रकाश लुल्ला (खजिनदार बी-ई-एस.) इत्यादि प्रमुख मान्यवरों की उपस्थिति में हुआ।
सुनिल कांबले (वैज्ञानिक आई. एम. डी.), माननीय नंदा कुलकर्णी (G.M. HRD. RCF) इस अवसर पर उपास्थित रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

“शाश्वत भविष्य के लिए विज्ञान एवं तंत्रज्ञान” विषय पर आधारित प्रकल्पों की की प्रदर्शनी शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा की गई। पालक व विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।इसमें डॉ.मुश्ताक शेख (शिक्षण निरीक्षक, बृहन्मुंबई उत्तर विभाग) ,गणेश खाडे (शिक्षण उपनिरीक्षक, एल वार्ड) विद्या फलके (मुख्य समन्वयक, एल वार्ड) , गीता सिंह  प्रणिता मित्रा व रामजीत यादव की उपस्थिति से सभी गौरांवित हुए।

अन्य समाचार