मुख्यपृष्ठनए समाचारशाह ने मरोड़े शिंदे के कान!... `जनता में जाने न पाप मतभेद...

शाह ने मरोड़े शिंदे के कान!… `जनता में जाने न पाप मतभेद की खबर’

सामना संवाददाता / मुंबई
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे से महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कल देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वर्षा आवास पर महायुति नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिंदे गुट और अजीत पवार गुट के नेता शामिल हुए।
इस बैठक में अमित शाह ने शिंदे सहित में महायुति के नेताओं को कान मरोड़ते हुए कहा कि जनता के बीच ऐसी छवि बनाओ की महायुति में कोई मतभेद और कलह नहीं है। यानी जनता में मतभेद की खर नहीं जानी चाहिए। सभी को अपना मतभेद भूलकर एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए। इसके साथ ही अमित शाह ने शिंदे को आश्वासन दिया कि सीटों के बंटवारे को लेकर सभी के साथ समन्वय से निर्णय लिया जाएगा। सभी सहयोगी दलों की सहमति के बाद सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाएगी। इस बैठक में उन्होंने महायुति में एकता बनाए रखने पर प्रकाश डाला। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से महायुति के सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शाह से अनुरोध किया कि लोकसभा चुनाव की तरह सीटों के आवंटन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीट आवंटन पर जल्द निर्णय लेने और प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। शिंदे ने उन्हें मिलने वाली सीटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यह भी बताया कि उन्हें ये सीटें क्यों चाहिए। इसके अलावा लाडली बहन योजना के बारे में अमित शाह को जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना चुनाव में वैâसे प्रभावशाली होगी, इसकी जानकारी दी।

अन्य समाचार