मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्री रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा...कड़ी धूप पर भारी...

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा…कड़ी धूप पर भारी पड़ी आस्था…किसी गड़बड़ी से निपटने को पुलिस बल रहा मौजूद

सामना संवाददाता / मुंबई

धडाकेबाज युवा प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य द्वारा दिवा शहर में श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में बाइक रैली के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस का बंदोबस्त रहा।
दिवा-पूर्व शिव साई महादेव मंदिर श्लोक नगर फेस 2 से होते हुए मुंब्रा देवी कॉलोनी, दिवा स्टेशन रोड, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, दिवा आगासन रोड, ग्लोबल स्कूल से वापस सदाशिव दलवी नगर में समापन किया गया। इस अवसर पर सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कड़ी धूप के बावजूद भक्त जन शोभायात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमानजी और माता सीता के पात्र छोटे बच्चों ने सभी का आकर्षण बने थे। भगवान राम के भजन गुनगुनाते हुए और नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते चले। राम नवमी के महोत्सव मे धडाकेबाज युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष अमोल धनराज केंद्रे, उपाध्यक्ष रामपाल मौर्य, कार्याध्यक्ष अभय दुबे, सचिव सौ अश्विनी अमोल केंद्रे, उप सचिव राजू भाई गुप्ता, दिवा शहर उपाध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष विनोद कदम, कार्याध्यक्ष नितीन आवाडे, विनोद गिरी, मनोज गिरी, अनिल मौर्या, कमल गुप्ता, राजेश मौर्या, विद्या जैस्वाल, कविता बामणे, गीता पाणीग्रही, राधिका गुप्ता, माधुरी शर्मा,
प्रदीप गुप्ता, कोंडीबा केंद्रे, महेंद्र घडशी, कृष्णा जाधव, रणजीत मौर्य, जीतू प्रजापति, सोनू बैद, अंगेश चौधरी, बाबू मोरे, आशिष पांडे, शंकर कांबले, पंचम गुप्ता, कुशाल पांडे, आदित्य भारती, आशुतोष पाडी, विकास सिंह, चिराग भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, हरिओम यादव सहित आदि लोग मौजूद थे। श्री राम जी के भक्त बडी संख्या में उपस्थित थे। सभी भक्तों का मुंब्रा पुलिस प्रशासन का धडाकेबाज युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष अमोल केंद्रे ने आभार प्रकट किया।

अन्य समाचार