अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश के जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया। आज सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पईन के किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके बाद लोगों ने उस गांव से लापता युवती के शव होने की शिनाख्त हुई है। इस संबंध में मृत महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था।इस बात का वह लगातार विरोध भी करता था। रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। आशंका है कि दो-तीन युवकों ने उसकी पत्नी के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसका गला दाबकर और मुंह में मिट्टी डालकर कर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस अपने कब्जे में लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।