मुख्यपृष्ठग्लैमरइमोशनल हुईं सिनी

इमोशनल हुईं सिनी

मिस वर्ल्ड २०२४ के जीत के बेहद करीब आने के बाद भी सिनी शेट्टी यह जीत हासिल नहीं कर पार्इं। फेमिना मिस इंडिया २०२२ की विनर सिनी शेट्टी टॉप ८ में जगह बना पाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गर्इं। अब सिनी शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिनी शेट्टी परिवार से मिलकर बेहद इमोशनल हो गई हैं। सिनी जैसे ही अपनी मां और दोस्तों के गले लगीं उनके आंसू छलक आए। वे अपने आंसुओं को पोछते हुए मुस्कुराती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर ने कहा कोई बात नहीं आप हिम्मत मत हारो, वहीं दूसरे ने कहा हमें अब भी आप पर गर्व है। सिनी शेट्टी अभी २२ साल की हैं। वे ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। बता दें कि ९ मार्च को हुए मिस वर्ल्ड २०२४ की प्रतियोगिता में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्कोवा के सिर पर जीत का ताज सजा था, वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रहीं। मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना ने कानून और बिजनेस एडमिनिस्टेशन में डबल डिग्री ली है।

अन्य समाचार