सामना संवाददाता / मुंबई
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी डॉ. आर.आर. सिंह का सम्मान समारोह मुलुंड कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट, मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट एवम जय हनुमान व्यायाम शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, मनोज शिंदे (पूर्व नगरसेवक, ठाणे), वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बाबूलाल सिंह, राजेश इंगले, महाराष्ट्र कांग्रेस उत्तर भारतीय सेल के महासचिव डॉ. सचिन सिंह, सचिव मोहनलाल राज, संतोष सोनावणे, धर्मेश सोनी, रईस खान, राकेश राघवन, मंदार शेलार, भगवान किशोर तिवारी, अजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजन उटवाल, अरविंद यादव, करुणानिधि, बाबूराम चौधरी, रविंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र राय, पत्रकार अविनाश पांडेय, अनिल शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर प्रेम राय, आर.के. मिश्रा, सौ. अश्विनी पोचे, उदय शिरसेकर, कैलाश पाटील, राजन भोसले, अमित आचरेकर, तप्पन, अमित जाधव, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, अजय आर.सिंह (मास्टर), मैथ्यु चेरियन, अनिल सिंह, राकेश मिश्रा, पत्रकार जगन्नाथ मोरे, दिलीप भौमिक सहित कई गणमान्य लोगों ने शाल, पुष्प गुच्छ एवं भेंटवस्तु प्रदान कर डॉ. सिंह को दीर्घायु होकर समाज सेवा अनवरत जारी रखने हेतु शुभकामनाएं दीं। आयोजन में रामु जैसवाल, विपुल गोगरी, महेश पाटील, सुदाम दरेकर, मनीष ठक्कर, राज कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, भरत खटनहार, मानबहादुर सिंह, भोलानाथ सिंह, समाजसेवी शिक्षाविद् एम. पी. सिंह का विशेष योगदान रहा।