मुख्यपृष्ठस्तंभसमाज के सिपाही : समाजसेवा के प्रति संकल्पबद्ध जायसवाल

समाज के सिपाही : समाजसेवा के प्रति संकल्पबद्ध जायसवाल

प्रेम यादव

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जन्मे त्रिभुवन जायसवाल का बचपन महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर शहर में बीता। यहीं से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी शुरुआत की। शुरुआत में थोक सब्जी विक्रेता के रूप में उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इस कार्य को छोड़कर रियल इस्टेट और प्रॉपर्टी डीलर के रूप में उन्होंने कार्य करना शुरू किया। समाज में पैâले भ्रष्टाचार और अन्याय ने जब उनके मन को झकझोरा तो उन्होंने समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। २०१७ में उन्होंने ‘ऑल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड’ (एआईएसीबी) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य समाज में पैâले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना और आम लोगों को न्याय दिलाना था। इस संगठन के माध्यम से उन्होंने गरीब, असहाय और पीड़ितों की मदद करनी शुरू की। उन्होंने पुलिस थानों में लोगों के मामले दर्ज करवाने में सहायता की और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का कार्य किया। जमीन से जुड़े विवादों और सरकारी विभागों में पैâले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए उन्होंने व्यापक अभियान चलाया। उनकी संस्था, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी मंडल, एक राष्ट्रीय नागरिक संगठन है, जो देश के कोने-कोने में अन्याय, भ्रष्टाचार, मानव तस्करी, आतंकवाद और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। त्रिभुवन जायसवाल इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में यह संगठन पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उनकी टीम में राष्ट्रीय महासचिव विजय शिंगवान, उपाध्यक्ष चंद्रकांत बी. मोदी और महिला अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल जैसे समर्पित सदस्य शामिल हैं। त्रिभुवन जायसवाल और उनकी संस्था ने लोगों में भ्रष्टाचार और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहल किए हैं। एआईएसीबी के माध्यम से उन्होंने राज्य, जिला, तालुका, शहर और गांव स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, ताकि देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक संगठित मोर्चा खड़ा किया जा सके। यह संगठन अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई, एनआईए और अन्य सरकारी विभागों के साथ मिलकर २४²७ काम करता है। जायसवाल के नेतृत्व में एआईएसीबी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखा है और इस दिशा में वे अनगिनत लोगों की मदद करते आ रहे हैं। उनकी प्रेरणा और समर्पण के चलते यह संगठन लोगों के बीच विश्वास का प्रतीक बन चुका है। एआईएसीबी समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है, जो उनकी दूरदृष्टि और समाज सेवा के प्रति उनके संकल्प को दर्शाता है।

अन्य समाचार