मुख्यपृष्ठटॉप समाचारदो दिन में खत्म करो पेयजल की समस्या...अन्यथा सभी वॉर्ड ऑफिस पर...

दो दिन में खत्म करो पेयजल की समस्या…अन्यथा सभी वॉर्ड ऑफिस पर शिवसेना निकालेगी मोर्चा!… आदित्य ठाकरे की कड़ी चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। दूसरी तरफ गंदा और दूषित पानी नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण बन रहा है। इस बीच टैंकर चालकों की हड़ताल से मुंबई में ‘पानी के आपातकाल’ का खतरा पैदा हो गया है। इस वजह से मुंबई में हाहाकार मचा हुआ है। यदि अगले दो दिनों में पानी की समस्या को खत्म नहीं किया गया, तो मुंबई मनपा के सभी वॉर्ड ऑफिस पर शिवसेना मोर्चा निकालेगी। इस तरह की कड़ी चेतावनी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने कल प्रशासन को दी।
पानी समस्या का जल्दी निकालो समाधान!
मुंबई में पानी की समस्या गहरा गई है। मुंबई की बड़ी-बड़ी हाउसिंग सोसायटियों, बिल्डिंगों, चालों और मॉल्स में पानी की भारी कमी है, जिसे पूरा करने के लिए टैंकर एसोसिएशन पानी की आपूर्ति करता है। एक सप्ताह पहले ही टैंकर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इसके तहत बीते दो दिनों से हड़ताल शुरू होते ही पानी को लेकर त्राहिमाम मच गया है। कल भी सोशल मीडिया के जरिए मुंबई मनपा आयुक्त से अपील की थी कि पानी के टैंकर की हड़ताल जब शुरू होगी, तो मुंबई पर उसका क्या असर होगा, इस पर पत्रकार परिषद बुलाकर मुंबई और मुंबईकरों को अवगत कराएं कि क्या परेशानियां सहनी पड़ेंगी। ये बातें शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने प्रेस कॉन्प्रâेंस में कहीं।
मुंबई में पानी की स्थिति गंभीर
आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले छह-सात महीनों में मुंबई में पानी की समस्या है। कई जगहों पर सड़कें खोदी जा रही हैं और पाइपलाइन डैमेज हो रही हैं। घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। इतना ही नहीं, पानी का दबाव भी कम हो गया है। जब से टैंकर एसोसिएशन ने पानी की आपूर्ति बंद की है, कई बिल्डिंगों में पानी की आपूर्ति ही नहीं हो रही है।
आर्थिक स्थिति बदहाल
एसटी कर्मचारियों का वेतन केवल ५६ प्रतिशत ही उनके खाते में जमा किया गया है। इस सरकार को अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन कई घोषणाएं कर दी गई हैं। ठेकेदारों के बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार ही क्यों, मुंबई मनपा का भी राज्य सरकार के पास करीब १६ हजार करोड़ रुपए का बकाया है।
निकालें स्थाई समाधान
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। पिछले तीन वर्षों में टैंकर एसोसिएशन ने कई बार हड़ताल की है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार के साथ उनकी बातचीत के बाद पिछली हड़ताल वापस ली गई थी, लेकिन अब स्थिति फिर से विकट हो गई है। टैंकर एसोसिएशन की कुछ वाजिब मांगें हैं, जिन्हें तत्काल हल किया जाना चाहिए। केंद्र के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा भूजल को लेकर बनाए गए कुछ कानून मुंबई के संदर्भ में लागू नहीं हो सकते। ऐसा कुछ कानून उन्होंने बताया है जिससे मुंबई को रियायत दी जाए। तीन वर्षों से हम देख रहे हैं कि सरकार की तरफ से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास जा रहा है अथवा नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल है। तकनीकी गहराइयों में जाए बिना शुरू हड़ताल दो दिनों से जारी है और यह कितने दिनों तक चलेगी यह पता नहीं है।
पानी की कमी से जूझ रही है मुंबई
मुंबई में पानी की समस्या और एसटी कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर आदित्य ठाकरे ने कल ‘मातोश्री’ निवास पर आयोजित पत्रकार परिषद में शिवसेना का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के लिए आज दो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पानी और एसटी कर्मचारियों का वेतन है। छत्रपति संभाजी नगर में ११ दिनों में एक बार जलापूर्ति हो रही है। ऐसी ही विकट स्थिति से मुंबई भी लगातार दो दिनों से जूझ रही है।

अन्य समाचार