सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद बहुत खुश हैं। दोनों हमेशा घूमते रहते हैं या जब भी बाहर नजर आते हैं तो पैपराजी के लिए अच्छे से पोज देते हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली ईद मनाने वाले हैं। ये त्योहार दोनों के लिए बहुत खास होने वाला है। दोनों के लिए चेहरे पर अलग खुशी दिखी। सोनाक्षी और जहीर जब साथ में नजर आए तो उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए। जहीर ने काली पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वहीं सोनाक्षी ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।