मुख्यपृष्ठअपराधसौतेला बेटा निकला रानी बाई ठाकुर का हत्यारा

सौतेला बेटा निकला रानी बाई ठाकुर का हत्यारा

सामना संवाददाता / विदिशा

सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेता रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी बाई ठाकुर के अंधेकत्ल का मामला सुलझाते हुए हत्या के आरोप में उसके सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को जेतपुरा गांव में रानी बाई ठाकुर की भोजन बनाते समय किसी ने कुल्हाड़ी मार कर निर्मम हत्या कर दी थी। महिला के पति रामविलास ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 8.30 बजे खेत पर काम के लिए गया था। उसका छोटा बेटा भोपाल कॉलेज गया था और घर पर उसकी पत्नी रानी बाई रावत (ठाकुर) उम्र 35 वर्ष, बड़ा बेटा प्रशांत रावत और बेटी उमा रावत मौजूद थे। दोपहर 12.30 बजे जब वह खेत से घर लौटा, तो उसकी पत्नी की किचन में खून से लथपथ लाश मिली। सिर के पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई।
मृतिका के परिजनों ने बताया कि रानी बाई की शादी रामविलास ठाकुर से हुई थी, जिनकी पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा प्रशांत ठाकुर इस शादी से खुश नहीं था और अक्सर विवाद करता था। उसे रानी बाई पसंद नहीं थी और वह उससे नफरत करता था।
गिरफ्तार आरोपी प्रशांत ठाकुर (रावत) ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं था। उसे अपनी सौतेली मां रानी बाई से नफरत थी और वह नहीं चाहता था कि कोई उसकी मां की जगह ले। घटना के दिन, जब घर में अन्य लोग नहीं थे, तो उसने मौका देखकर किचन में खाना बना रही रानी बाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर अपराध क्रमांक: 170/2025 धारा: 103 (1) बीएनएस आरोपी का नाम: प्रशांत ठाकुर (रावत) पिता रामविलास ठाकुर (रावत) उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जेतपुरा, विदिशा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार राय, उप निरीक्षक के.के. पंवार, उप निरीक्षक रोहित कौरव, गौरीशंकर राजपूत, ज्योति परते, प्रधान आरक्षक कुलदीप, दीपक, भानुप्रताप, कमलेश, अजय मीणा, यसपाल, सुनील, आरक्षक अमर, आरक्षक अखिलेश की विशेष भूमिका रही।

अन्य समाचार