मुख्यपृष्ठनए समाचारसुक्खा की सुरसुरी गार्ड ने की गद्दारी! ...लॉरेंस के पंटर को दी...

सुक्खा की सुरसुरी गार्ड ने की गद्दारी! …लॉरेंस के पंटर को दी थी सलमान की जानकारी

सामना संवाददाता / मुंबई
अजीत गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब सलमान के आसपास पुलिस और निजी गार्डों के ६० जवान उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। सलमान को लॉरेंस बिश्नोई काफी पहले से धमकी दे रहा है और उसने कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की है। अब हाल ही में लॉरेंस के एक गिरफ्तार शूटर सुक्खा ने एक सुरसुरी छोड़ते हुए दावा किया है कि सलमान के गार्ड ने गद्दारी की थी। सुक्खा का दावा है कि उसने सलमान के गार्ड को पटा लिया था और असके साथ दोस्ती कर ली थी।
बता दें कि हाल ही में मारे गए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है, जिसके बाद से पुलिस ने बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों की धर-पकड़ तेज कर दी है। इसी बीच पानीपत से मुंबई पुलिस ने लॉरेंस के एक शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया था। सुक्खा ने २०२२ में मुंबई में सलमान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस की लॉरेंस और गोल्डी बरार के इशारे पर रेकी की थी। सलमान पर उसे ही हमला करना था, लेकिन वह प्लान फेल हो गया था। सुक्खा ने पूछताछ में बताया है कि रेकी करने के लिए उसने सलमान के गार्ड से दोस्ती कर ली थी। उसने बताया कि जून २०२४ में भी सलमान को उनके फार्महाउस जाने के रास्ते में निशाना बनाया जाना था। हालांकि, वह प्लान फेल हो गया था। इस साजिश से पहले अप्रैल में सलमान खान के घर बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। इस घटना से सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। सलमान ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया था। सलमान ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि यह हमला उन्हें और उनके परिवार के लोगों की हत्या करने के इरादे से किया गया था। सुक्खा की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस को एक टिप मिली थी। मुंबई पुलिस पानीपत के जिस होटल में रुकी, सुक्खा भी उसी होटल में रुका हुआ था। जिसके बाद हरियाणा और मुंबई पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब सुक्खा को गिरफ्तार किया, वह नशे में था और अपना नाम भी सही से नहीं बता पा रहा था। पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी भी बढ़ा रखी थी, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद फोटो की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुक्खा ने बताया कि बिश्नोई गैंग का नेटवर्क कई राज्यों में पैâला हुआ है। साथ ही उसने यह भी बताया कि अप्रैल में उसने ही सलमान खान पर गैंग के दूसरे शूटर्स की मदद से फायरिंग करवाई थी। शूटरों को सुक्खा ने ही पिस्टल मुहैया करवाई थी।

अन्य समाचार