सामना संवाददाता / मुंबई
ईवी ट्रांस कंपनी को इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के ठेके को रद्द करने की सख्त चेतावनी एसटी महामंडल ने दी है। महामंडल की ओर से कहा गया है कि २२ मई तक १,२८७ इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का आदेश दिया गया है। दूसरी तरफ संबंधित कंपनी की ओर से हर महीने २१५ बसों की आपूर्ति की उम्मीद थी, लेकिन छह महीने में एक भी बस मुहैया कराने में ठेका कंपनीr फेल रही है। महामंडल और कंपनी के बीच दो वर्षों में ५,१५० बसों की आपूर्ति का ठेका दिया गया था। इस ठेके के अनुसार, महीने में २१५ बसों की आपूर्ति महामंडल को करनी थी। जनवरी २०२५ तक ईवी ट्रांस से १,९३५ बसों की आपूर्ति की उम्मीद थी, लेकिन पिछले छह महीनों में एक भी बस एसटी के बेड़े में शामिल नहीं की गई है। ईवी ट्रांस ने अब तक केवल २२० बसों की ही आपूर्ति की है। इसके बाद अब एसटी महामंडल ने कंपनीr को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि २२ मई तक ठेके के अनुसार, बसों की आपूर्ति न होने पर ठेका रद्द कर दिया जाएगा।
महामंडल का हो रहा नुकसान
महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव श्रीरंग बरगे ने कहा कि कंपनीr द्वारा तय की गई बसें नहीं आई हैं, जिससे महामंडल को नुकसान हो रहा है। हालांकि यह पत्र लिखने के लिए अध्यक्ष को बधाई देनी चाहिए। श्रीरंग बरगे ने आगे कहा कि अब १,२८७ बसें मई २०२५ तक देनी हैं। इन बसों की आपूर्ति वैâसे होगी, यह सवाल है। यह टेंडर रद्द हो सकता है। यात्री भी कम हो रहे हैं।