मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सिकंदर' का सरप्राइज!

‘सिकंदर’ का सरप्राइज!

‘सिकंदर’ आने के लिए तैयार है। सलमान खान की फिल्‍मों में उनकी सुपरस्‍टार एंट्री बहुत मायने रखती है। इस पर सिनेमाघरों में सबसे अधि‍क तालियां और सीटियां बजती हैं। अब फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगादॉस का कहना है कि ‘सिकंदर’ में सलमान की एंट्री फिल्‍म का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। मुरुगादॉस ने कहा, ‘इस फिल्म के लिए उनकी एंट्री और इंट्रो सीन सबसे खास है। यह सीन फिल्‍म का सबसे बड़ा सरप्राइज है। हम हमेशा पहले एक स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर जब हीरो के पास जाते हैं, तो उसकी पैâन फॉलोइंग के हिसाब से इंट्रो सीन लिखते हैं। सलमान सर के सुपरस्‍टारडम का हमने इस बार विशेष ध्‍यान रखा है। अब देखना है कि ३० मार्च को सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाता है।

अन्य समाचार