अनवारुल हक खान
फैमिली हॉल/एसी हॉल/कॉन्फ्रेंस हॉल और विशाल दलान, रमजान सहरी, इफ्तार और अरबी डिश यहां की मुख्य पहचान
जैसे-जैसे मुंब्रा एक गांव से शहर की ओर बढ़ता गया, वैसे-वैसे यहां के मशहूर रेस्तरां ‘साहिल’ ने भी विस्तार किया और खुद को बदला और आज मुंब्रा एक गांव से एक बड़े शहर में बदल गया है, तो होटल साहिल भी हसन साहिल फाइन डाइन रेस्टो के नाम से सिर्फ मुंब्रा ही नहीं, बल्कि ठाणे जिला और मुंबई तथा नई मुंबई का नामचीन हॉट और विशेष रूप से खाने के शौकीन लोगों की पहली पसंद बन गया है, जो अपने अरबी डिशेश, रमजान स्पेशल डिशेश, शावरमा, मंदी, कबसा, बिरयानी और अन्य डिशेश का केंद्र कहलाता है।
बताया जाता है कि १९९८ में स्वर्गीय सय्यद हसन (साहिल) ने दारुल फलाह मस्जिद से थोड़ा आगे, खड़ी मशीन रोड गेट के पास साहिल नाम से एक छोटा सा होटल खोला, जो शुरुआत में चाय, नाश्ता और रमजान के दिनों में इफ्तार और सहरी व अन्य भोजन के लिए प्रसिद्ध हुआ। होटल में आने वाले ग्राहक यहां के भोजन के स्वाद से प्रभावित तो हो ही रहे थे, साथ ही हसन भाई की मीठी और मनमोह लेनी वाली बातों, उनकी बंद मुट्ठी गरीबों की मदद करने वाली आदतों, लोगों से हंसकर प्रेम से मिलने के व्यवहार ने हसन साहिल और होटल साहिल को बहुत मशहूर कर दिया। समय के साथ शहर और होटल तथा होटल के भीतर के मेनू बदलते और बढ़ते गए, लेकिन दुर्भाग्य से होटल के संस्थापक और मालिक सय्यद हसन साहिल की कोरोना काल में मृत्यु हो गई। उनके जाने का गम सिर्फ होटल के स्टाफ को ही नहीं, बल्कि पूरे शहर को हुआ था। जब भी लोगों की नजर होटल पर पड़ती तो उन्हें हसन भाई का चेहरा याद आता। उनके जाने के बाद उनके भाइयों और बेटों इस्माइल सय्यद, अबू बकर, सैमुअल सय्यद और परिवार के सदस्यों ने इस पौधे को सूखने नहीं दिया, बल्कि उन्होंने हसन साहिल की मेहनत और काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया और होटल साहिल के नाम के साथ मूल मालिक हसन भाई का नाम जोड़कर हमेशा के लिए उन्हें अमर कर दिया। आज साहिल होटल यानी ‘हसन साहिल फाइन डाइन’ रेस्टो खाने के जायके का केंद्र बन गया है। यहां मुंब्रा, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पड़घा, पनवेल, तलोजा, नई मुंबई, वाशी और मुंबई से ग्राहक अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आते हैं। इस रेस्टो में मीटिंगों और छोटे समारोहों के लिए विशेष एसी हॉल भी उपलब्ध है, जिसमें अच्छी खासी सेवाएं और छूट भी उपलब्ध है।
रमजान विशेष
हैदराबादी मटन हलीम, हैदराबादी चिकन हलीम, सऊदी लेबन, मटन समोसा, मटन कांडी, मटन तवा और रोल, मालपुआ, रबड़ी, फिरनी और भी बहुत कुछ।
स्पेशल क्या है
अरबियन कब्सा, मंदी, तवा पुलाव, अरबियन पुटिंग, शाही टुकड़ा, क्रीम कस्टर्ड, तवा बटेर, भेजा व गुरदा प्रâाई, प्लैटर, तंदूरी, चिकन, मस्टिक्स, साहिल स्पेशल ग्रेवी, चिकन दम बिरयानी, चिकन कोल्हापुरी। इसके अलावा साउथ इंडियन, वेज, सीफूड का भी हसन साहिल रेस्टो का जवाब नहीं है।
यहां वेज आइटम भी उपलब्ध है
वेज बिरयानी, वेज कोल्हापुरी, वेज अंगारा, वेज मशरूम, मटर गोभी, छोले, पालक पनीर आदि कई व्यंजन हैं।
पेय पदार्थों में
हसन साहिल का स्पेशल फालूदा, ड्राई प्रâूट फालूदा, सुपर डीलक्स फालूदा और भी बहुत कुछ।
पता- दुकान नंबर १० और ११, अल्वी अपार्टमेंट, खड़ी मशीन रोड गेट के पास, कौसा, मुंब्रा, ठाणे जिला।
संपर्क – ९००४८९००२१/ ९११८५७५५७५/ ९८६७७३४३४७/ ८०८०८८२००८