मुख्यपृष्ठधर्म विशेषबोलते तारे: ‘२ जून से ८ जून २०२४’ 

बोलते तारे: ‘२ जून से ८ जून २०२४’ 

यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)

मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपके दृढ़ निश्चय से पूरे हो सकते हैं। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा। करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा।

वृष: (१५ मई-१५ जून)

किसी शुभचिंतक द्वारा आर्थिक मदद मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। अगर संपत्ति अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। हालांकि, समय रहते उनका हल भी मिल जाएगा। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल है। बच्चे का किसी मनपसंद स्कूल में एडमिशन हो जाने से राहत मिलेगी। किसी भी विवादित परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेन-देन बिल्कुल भी न करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में न आएं और अपने विवेक और कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिस वजह से व्यवसाय में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद रहेंगे।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)

बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात के अवसर भी बनेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी होने से पारिवारिक संबंधों में खटास आएगी। व्यावसायिक मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात का दौर बना रहेगा। खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)

पूर्ण सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी। घर अथवा व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। घर के निर्माण संबंधी रुके हुए कार्य भी दोबारा गति पकड़ेंगे। ध्यान रखें कि जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)

सप्ताह की शुरुआत सुखद होगी। आपके बोलचाल का लहजा और व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा हासिल करने का उचित समय है। सुख-सुविधा संबंधित चीजों पर अधिक खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। रुकी हुई पेमेंट वगैरह आसानी से हासिल हो जाएगी। कामकाज का बोझ बहुत अधिक रहेगा, लेकिन आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे तथा समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस के सारे काम सुचारू रूप से निपटते जाएंगे।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)

सप्ताह के प्रारंभ में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि आपकी तरक्की के लिए फायदेमंद रहेगी। सामाजिक संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)

पिछले कुछ समय से अपने नजदीकी लोगों के साथ चली आ रही गलतफहमियों का निवारण होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होने से चिंता नहीं रहेगी। घर को सजाने-संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। बिना सोचे-समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां हासिल करने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)

आपकी उदारता और भावुकता से लोग प्रभावित होंगे। इस समय आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी तथा आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। सप्ताह मध्य बाद स्थिति कुछ चिंताजनक रह सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहासुनी होना भी संभव है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने का प्रयास न करें। मार्वेâटिंग संबंधी गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)

आपका ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित रहेगा। आपके नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। लाभदायक जनसंपर्क भी स्थापित होंगे। रिलैक्स महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना बनेगी। सप्ताह मध्य बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। रुपए-पैसे के मामले में कुछ दिक्कतें आएंगी। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। ऑफिस का माहौल कुछ राजनीतिक रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)

शुभ समाचार मिलने से पूरा सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर विचार-विमर्श होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है। कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत करें। व्यावसायिक योजनाएं जल्द ही फलीभूत होंगी।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)

ग्रह स्थिति और भाग्य दोनों ही आपका सहयोग कर रहे हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई रुका हुआ खास काम भी बनेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों के दस्तावेज व पेपर संभालकर रखें। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। असमंजसता की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में न हिचकें। व्यावसायिक कार्य बेहतरीन तरीके से होते जाएंगे। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगी।

अन्य समाचार