गुरु

गुरु की लगी लगन
गुरु ही ब्रह्मा
गुरु ही विष्णु
गुरु शिव का दर्शन
गुरु की लगी लगन
ज्ञान गुरु से
मान गुरु से
गुरु से ही सब धन
गुरु की लगी लगन
राह गुरु से
चाह गुरु से
गुरु पर सब अर्पण
गुरु की लगी लगन
जीवन गुरु से
मंथन गुरु से
गुरु मन का दर्पण
गुरु की लगी लगन
रहे कृपा अब
हम पर उनकी
गुरु के लगूं चरण
गुरु की लगी लगन।
-डॉ. कनक लता तिवारी

अन्य समाचार