मुख्यपृष्ठनए समाचारतापमान ले सकता है जान! ... मोबाइल में हो सकता है ब्लास्ट!!...

तापमान ले सकता है जान! … मोबाइल में हो सकता है ब्लास्ट!! विशेषज्ञों ने जताई खतरे की आशंका

सामना संवाददाता / मुंबई
उत्तर भारत सहित पूरे देश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ रहा तापमान आम जनता की जान ले रहा है। अभी हाल ही में उत्त्तर प्रदेश के मेरठ में एक मोबाइल ब्लास्ट की घटना ने ४ छोटे बच्चों की जान ले ली थी। जांच में पता चला कि घटना में मोबाइल का तापमान अधिक होने के कारण ब्लास्ट हुआ था। इस घटना के बाद से ही उत्तर भारत सहित पूरे देश में मोबाइल को ठंडे स्थान पर रखने की हिदायत विशेषज्ञ दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मोबाइल का तापमान अधिक होता है तो मोबाइल के ब्लास्ट होने की संभावना पैदा होती है।
बता दें कि आज की दुनिया में लगभग हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। मोबाइल आम जनता के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही खतरनाक भी साबित होता जा रहा है। एक ओर आम जनता को हिट वेव का झटका लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर अधिक तापमान के कारण मोबाइल फोन फटने का मामला सामने आने से जनता के मन में भय का माहौल पैदा हो गया है। दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में अचानक मोबाइल फटने के कारण ४ बच्चों की जान चली गई। इस घटना ने आम जनता को भयभीत कर दिया क्योंकि बच्चे अधिकतर मोबाइल का इस्तेमाल करते नजर आते हैं।
तापमान अधिक होने से ब्लास्ट होने की संभावना
मुंबई आईआईटी के स्टूडेंट रह चुके धर्मेंद्र मौर्या ने बताया कि मोबाइल में बैटरी होती है और बैटरी का तापमान हद से ज्यादा अधिक होने पर उसके ब्लास्ट होने की चांसेस बढ़ जाते हैं।
यह करें…
मोबाइल कंपनी में कार्यरत एक इंजीनियर ने बताया कि मोबाइल का तापमान जितना ठंडा हो, उतना बेहतर होता है। मोबाइल के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करें और मोबाइल को ठंडे स्थान पर ही रखें।
क्या कहते हैं साइंटिस्ट?
साइंटिस्ट सुरेश चोपने ने बताया कि वर्तमान में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। उत्तर भारत में तापमान ४५ डिग्री से अधिक है, जोकि बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

अन्य समाचार