मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा-घाती गुट में बढ़ा टेंशन ... एकनाथ शिंदे ने जोड़े हाथ  ...बावनकुले...

भाजपा-घाती गुट में बढ़ा टेंशन … एकनाथ शिंदे ने जोड़े हाथ  …बावनकुले ने किया था दावा

देवेंद्र २०३४ तक बने रहेंगे सीएम
सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के देवेंद्र फडणवीस के २०३४ तक सीएम बने रहने के बयान ने भाजपा और घाती गुट में तनाव बढ़ा दिया है। बावनकुले के इस दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ‘हाथ जोड़ते हुए’ बात करने से बचते हुए दिखे, जबकि रामदास कदम ने तंज कसते हुए कहा कि वर्ष २०३४ तक ही क्यों, उन्हें २०८० तक मुख्यमंत्री बने रहने दीजिए।
उल्लेखनीय है कि मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में शुक्रवार को चंद्रपुर के वरोरा में पूर्व मंत्री स्व. संजय देवतले की स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए बावनकुले ने दावा किया था कि देवेंद्र फडणवीस २०३४ तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि फडणवीस एक उत्कृष्ट मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने विकसित महाराष्ट्र का संकल्प लिया है और उनके बिना यह सपना पूरा नहीं हो सकता इसलिए अब हमें उन्हें ही आगे बढ़ाना है। एक ओर पीएम मोदी और दूसरी ओर सीएम देवेंद्र का डबल इंजन सरकार ही महाराष्ट्र का भला कर सकती है। हमें सभी को उनके पीछे मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

मौके से निकल गए एकनाथ शिंदे
चंद्रशेखर बावनकुले के इस दावे पर जब पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने इस पर बोलने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने केवल हाथ जोड़कर शुभकामनाएं दीं और वहां से निकल जाना ही उचित समझा। दूसरी ओर घाती गुट नेता रामदास कदम ने चुटकी लेते हुए कहा कि वर्ष २०३४ तक ही क्यों, यदि वर्ष २०८० तक भी अगर फडणवीस मुख्यमंत्री बने रहें तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।

अन्य समाचार