अपराध के आरोप में पुलिस जब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती है तो आरोपी फरार होने के प्रयास करते हैं। वैसे राजस्थान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जैसलमेर में यौन शोषण के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो आरोपी ने कुछ ऐसा किया कि उसकी जान पर बन आई। दरअसल, कोर्ट ले जाते समय आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसे बाथरूम जाना है। वह जैसे ही बाथरूम गया तो उसने रेजर ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद चिल्लाने लगा। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो आरोपी खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस वाले तुरंत घायल आरोपी को अस्पताल ले गए। वहां से उसे जोधपुर में शिफ्ट किया गया। फिलहाल, आरोपी की हालत नाजुक है। यह मामला है पोखरण इलाके का है। यहां रविवार की रात पोकरण थाने में एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि अब्दुल नाम का एक युवक ने मेरे साथ यौन शोषण किया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।