मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमहापालिका माध्यमिक शिक्षक संघ मुंबई द्वारा वक्तृत्व स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

महापालिका माध्यमिक शिक्षक संघ मुंबई द्वारा वक्तृत्व स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

मुंबई : घाटकोपर-पश्चिम स्थित पाटीदार सभागृह में सहकार मित्र सुरेश डावरे महापालिका माध्यमिक शिक्षक व कर्मचारी सहकारी पतसंस्था मर्यादित, मुंबई का महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुई वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में अंक के आधार पर पुरस्कृत समारंभ अध्यक्ष सुरेश डावरे सर के करकमलों से प्रदान किया गया ।इस अवसर पर पतसंस्था के अध्यक्ष आप्पासाहेब बागल,  उपाध्यक्ष सुभाष वाघमारे सर, महासचिव अरूण इंगळे सर, कार्याध्यक्ष म्हतु कुन्हाडे सर, विद्या डावरे मैडम, सुनिल पाटील सर, गणपत गायकवाड सर, उपाध्यक्ष आप्पासाहेब बागल सर, प्रदिप राठोड सर, राधेश्याम राठौर सर, प्रिया उपासनी मैडम कार्यालयीन सचिव सुरेश आभाळे सर, जितेंद्र जावळे सर, अशोक हांडे देशमुख सर, रविंद्र पाटील सर, रत्नाकर विटकर सर, सचिव अखिलेश सिंह,सुरेश ऐवळे सर, सनत कुमार तावडे सर, छाया मिसळ मैडम एवं कोषाध्यक्ष सतिष औटी सर एवं सुभाष रजक सर उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्तृत्व प्रतियोगिता का प्रथम क्रमांक संगीता राजेश कुमार यादव, द्वितीय क्रमांक उपासना प्रिया नितीन, तृतीय क्रमांक निलम वैभव कुंभार को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार मनिषा अशोक आंग्रे मैडम, उमा शशिकांत कानेटकर मैडम, अनिता सतीश सराफ मैडम, छाया अनिल मिसाळ मैडम, अर्चना महेंद्र कदम मैडम, सरस्वती शकापुरम मैडम, सुवर्णा प्रशांत कोतवाल मैडम को दिया गया। इस अवसर पर महापौर आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अशोक हांडे देशमुख सर को सम्मानित किया गया।समारोह में सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

अन्य समाचार

ऐ जिंदगी

खुश होते