मुख्यपृष्ठनए समाचार‘घाती’-भाजपा के बीच खटपट हुई तेज ...शिंदे के गढ़ में लगाया गणेश...

‘घाती’-भाजपा के बीच खटपट हुई तेज …शिंदे के गढ़ में लगाया गणेश नाईक ने दरबार!

– ठाणे में नागरिकों की समस्याएं सुनी
– अगला दरबार मार्च महीने में लगेगा
– ४ दिन पहले शिंदे ने कहा था, ‘हल्के में मत लेना’
धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
‘ईडी’ २.० सरकार में शामिल शिंदे गुट और भाजपा के बीच खटपट तेज हो गई है। चार दिन पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ‘हल्के में मत लेना’ वाली धमकी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया था। अब भाजपा ने पलटवार करते हुए शिंदे के गढ़ में जनता दरबार लगा दिया है। शिंदे के गढ़ ठाणे में जाकर भाजपा के वन मंत्री गणेश नाईक ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें दूर करने का सख्त आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है।
इस बारे में गणेश नाईक ने कहा कि राजनीति में किसी का भी स्थाई प्रभुत्व नहीं होता और नेतृत्व समय के साथ जनता की स्वीकृति के आधार पर बदलता रहता है। नाईक ने कहा कि ठाणे में अगला जनता दरबार मार्च में लगाया जाएगा। इससे साफ हो गया कि भाजपा की तरफ से शिंदे के गढ़ में यह जनता दरबार जानबूझकर लगाया गया था।

अन्य समाचार