मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रदेश की कानून-व्यवस्था सूली पर लटकी! ... आदित्य ठाकरे का ‘घाती’ सरकार...

प्रदेश की कानून-व्यवस्था सूली पर लटकी! … आदित्य ठाकरे का ‘घाती’ सरकार पर निशाना

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा पुलिस थाने में की गई गोलीबारी को लेकर शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने ‘घाती’ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को सूली पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘घाती’ सरकार की गुंडागर्दी की ६ घटनाओं की सूची ट्वीट की है।
आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा की गई गोलीबारी केवल एक झलक मात्र है। महाराष्ट्र को भाजपा सरकार ने कब्जे में ले लिया है। यह गोलीबारी कानून और व्यवस्था के गिरती स्थिति की एक झलक है।
ट्वीट में छह घटनाओं का जिक्र
– शुक्रवार की रात भाजपा विधायक ने पुलिस थाने में ‘घाती’ गुट के नेताओं पर गोलियां झाड़ दीं।
-‘घाती’ गैंग के विधायक ने गणपति बाप्पा की शोभायात्रा में हाथ में बंदूक लेकर मुंबईकरों को धमकाया। इसके बाद पुलिस थाने में अपनी बंदूक से गोलियां झाड़ीं। इस मामले में बैलेस्टिक रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस व्यवहार को लेकर पुरस्कार के तौर पर उसे अब एक मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया गया है।
‘घाती’ गिरोह के विधायक का बेटा मुंबई के एक व्यापारी का अपहरण करते हुए सीसीटीवी वैâमरे में कैद हो गया। बेटा बाद में होर्डिंग पर दिखा और पुलिस कार्रवाई नहीं।
‘घाती’ टोली के विधायक के लोगों ने उत्तर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, जबकि अन्य का भाजपा की ओर से शिकार किया जा रहा था। स्थानीय भाजपा नेता ने (साल २०२२ तक विधान परिषद में विरोधी पक्षनेता) कार्यकर्ता से मुलाकात की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
परिवार द्वारा फिरौती की मांग स्वीकार करने से इनकार करने पर ‘घाती’ गुट का एक नेता अपने बेटे के साथ घर में पिटाई करते हुए वैâमरे में वैâद हो गया। कोई कार्रवाई नहीं।
-ठाणे के ‘घाती’ गिरोह के स्थानीय नेता द्वारा आईवीएफ इलाज करा रही महिला के साथ की गई मारपीट का मामला सामने आया। इसमें पेट पर लात मारते हुए कैमरे में फोटाे कैद हुई।

माफिया और गुंडों का है राज! -संजय राऊत
शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने कहा कि राज्य में माफिया और गुंडों का राज शुरू है। पुणे में चार गुंडों के गिरोह के प्रमुख को जमानत पर बाहर निकाला। इसमें से एक गुंडे की हत्या हो गई। चुनाव जीतने के लिए गुंडों को बाहर निकाला जा रहा है। यह मामला उल्हासनगर में नहीं, मुख्यमंत्री के जिले में है। इस गोलीबारी के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही जिम्मेदार हैं।

आश्चर्यजनक और निंदनीय घटना -जयंत पाटील
राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि उल्हासनगर गोलीबारी की घटना बहुत ही आश्चर्यजनक और निंदनीय है। सरकार और गुंडों में अंतर कम हो गया है। ‘हमने पांच गोलियां दागीं’ यह खुद विधायक ही कह रहा है।

भाजपा का मुखौटा फटा-नाना पटोले का हमला

उल्हासनगर गोलीकांड को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ‘ईडी’ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस घटना से भाजपा का मुखौटा फट गया है। सरकार प्रदेश में गुंडाराज लाना चाह रही है। उन्होंने सवाल किया है कि इस मामले में अब सरकार क्या एक्शन ले रही है? पटोले ने कहा कि हम भाजपा से अच्छा प्रदेश चलाते हैं। भाजपा बार-बार कहती है कि हम साफ हैं। अब इस घटना के बाद भाजपा वैâसे रामराज चलाती है, इसका पता सबको चल गया है। इस घटना ने भाजपा की पोल खोल कर रख दी है। यह घटना बहुत ही निंदनीय है।

अपराधियों को दी जा रही है पनाह! 
जितेंद्र आव्हाड का आरोप

उल्हासनगर गोलीकांड के बाद राज्य में कानून- व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया है। इस पर राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सीधा प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि गणपत गायकवाड ने जो कृत्य किया है, वह मानव जाति के लिए अशोभनीय है। दोनों पार्टियां सत्ता में हैं। साथ ही गणपत गायकवाड़ द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। इंसान अक्सर हताशा में इस तरह के कदम उठाता है। कुल मिलाकर यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में कानून-व्यवस्था का सवाल खड़ा हो गया है। आव्हाड ने कहा कि अपराधियों को पनाह देने का सिलसिला पिछले कुछ सालों से चल रहा है। इससे ठाणे में अपराध बढ़ गया है। हम भी असहज हैं।
कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरे विभाग का नाम खराब हुआ है। अशोक चक्र की सभी प्रतिज्ञाएं खिड़की से बाहर फेंक दी गई हैं। अपराधियों को बचाने के लिए समझौता कराया जा रहा है। विरोधियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस उत्पीड़न की शुरुआत ठाणे से हुई है।

 

 

 

अन्य समाचार