मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार के शेरघाटी को जिला...वजीरगंज को अनुमंडल तथा मऊ, सरवहदा चाकंद, तरवां...

बिहार के शेरघाटी को जिला…वजीरगंज को अनुमंडल तथा मऊ, सरवहदा चाकंद, तरवां को प्रखंड बनाने का आंदोलन तेज होगा-कांग्रेस

सामना संवाददाता / गया

बिहार प्रदेश के गया जिला अंतर्गत नौ प्रखंडों वाला शेरघाटी अनुमंडल को जिला बनवाने, वजीरगंज प्रखंड को अनुमंडल तथा टिकारी के मऊ, खिजरसरा के सरबहदा चंदौती के चाकंद तथा वजीरगंज के तरवां को प्रखंड बनाने की पुरानी मांगों को अमलीजामा पहनाने हेतु कांग्रेस पार्टी आमजनों के सहयोग से चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। इसके लिए छह संघर्ष समिति बना कर उसके अध्यक्ष एवं संयोजक की भी घोषणा कर दी गई है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, टिंकू गिरी, मोहम्मद गालिब आदि ने कहा कि पार्टी एवं स्थानीय लोगों के सर्वसम्मति से शेरघाटी जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, संयोजक चंद्रिका प्रसाद यादव तथा प्रवक्ता गिरेनदर को बनाया गया, वजीरगंज अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमाश्रय सिंह, संयोजक सतीश सिंह तथा प्रवक्ता मुन्ना मांझी को बनाया गया है।
मऊ प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, संयोजक नाथून पासवान एवं प्रवक्ता जागरूप यादव को, सरबहदा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विद्या शर्मा, संयोजक अखिलेश यादव, प्रवक्ता नवल किशोर शर्मा को तथा चाकंद प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश निराला, संयोजक मोहम्मद एकराम तथा प्रवक्ता राणा प्रताप सिंह को बनाया गया है।
तरवां प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, संयोजक जमुना प्रजापति तथा प्रवक्ता शूकर मांझी को बनाया गया है। इन सभी नेताओं ने कहा कि शेरघाटी जिला बनने के सभी अहर्ताओं को रखने के साथ-साथ सूबे के पांच जिलों से ज्यादा प्रखंडों वाला अनुमंडल है, साथ ही साथ अति नक्सल प्रभावित, काफी पिछड़ा, झारखंड राज्य के सीमा से लगे होने के कारण इसे अविलंब जिला बनाने की नितांत आवश्यकता है।
वजीरगंज प्रखंड में अनुमंडल स्तर के कई विभागों तथा अधिकारियों के पदस्थापना के साथ-साथ अनुमंडल बनने के सभी अहर्ताओं को पूरा करता है। मऊ, सरबहदा एवं चाकंद जिसे वर्षों से प्रखंड का दर्जा देने की कागजी घोषणा राज्य सरकार द्वारा करने के बाद भी इन तीनों महत्त्वपूर्ण स्थानों को प्रखंड नहीं बनाने से स्थानीय लोगों में भयानक आक्रोश एवं मायूसी है। सभी इन नेताओं ने कहा कि 10 मई 2025 को इन पांचो मांगों को बुलंद करते हुए शेरघाटी, वजीरगंज, मऊ, सरबहदा एवं चाकंद में महाधरना का आयोजन कर जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।

अन्य समाचार