मुख्यपृष्ठनए समाचारकंगाल सरकार नहीं दे रही पगार! ...दो माह से वेतन का मुंह...

कंगाल सरकार नहीं दे रही पगार! …दो माह से वेतन का मुंह नहीं देखें हैं केईएम के रोजदारी कर्मचारी

-अस्पताल के खिलाफ कर्मचारियों में असंतोष

सामना संवाददाता / मुंबई
मनपा के परेल स्थित केईएम अस्पताल में रोजदारी पर काम करने वाले कर्मचारियों को दो महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा दिवाली बोनस भी अभी तक नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों के बीच असंतोष पैâल गया है। इसकी बार-बार मांग करने के बावजूद प्रशासन की ओर से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे खफा कर्मचारियों ने २२ अप्रैल को अस्पताल प्रशासन को गुलाब का फूल देकर गांधीवादी आंदोलन करने का पैâसला किया है। इस तरह की जानकारी म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने दी।
केईएम अस्पताल में साल २००९-२०१० से १५३ रोजदारी कर्मचारी और साल २०१६-२०१७ से २५० बहुउद्देशीय कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इन कर्मचारियों को दो माह फरवरी और मार्च का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। इससे उनके परिवारों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। इस मामले में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद मामले की उपेक्षा की जा रही है।
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के मुताबिक, घर का किराया, बिजली बिल, घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा का खर्च चलाने में उन्हें बहुत मुश्किल हो रही है। पिछले दो महीनों से काम करने के बावजूद वेतन न मिलने के कारण वे साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

भत्ता देने के निर्देशों का भी पालन नहीं
दिवाली के लिए मनपा द्वारा वेतन पाने वाले सभी वर्गों के दैनिक वेतनभोगी, बहुउद्देशीय और अन्य कर्मचारियों को एकमुश्त ५,००० रुपए बोनस देने की घोषणा की गई थी। हालांकि, दिवाली गुजरने के लगभग छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें बोनस नहीं दिया गया है। मनपा आयुक्त ने इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के साथ ४९.५८ फीसदी भत्ता देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। लेकिन प्रशासन इसका पालन करने से भी बच रहा है।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे

चोरी

हे री सखी

एहसास