मुख्यपृष्ठनए समाचारइंटक मुंबई की कल बैठक आयोजित की जाएगी

इंटक मुंबई की कल बैठक आयोजित की जाएगी

सामना संवाददाता / मुंबई

इंटक की मुंबई कमेटी की तरफ से कल रविवार को दोपहर में फोर्ट, कालाघोड़ा स्थित मुख्यालय में महाराष्ट्र इंटक अध्यक्ष कैलाश कदम की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस तरह की जानकारी देते हुए मुंबई इंटक के अध्यक्ष अमित भटनागर ने कहा कि इस मौके पर मजदूरों की समस्याओं को महाराष्ट्र इंटक अध्यक्ष के सामने रखी जाएंगी और उनके मार्गदर्शन में मजदूरों की जो समस्याएं पेंडिंग हैं, उनका भी उनके नेतृत्व में निपटारा किया जाएगा। इस दौरान इंटक मुंबई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

अन्य समाचार