मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे :  १४ जुलाई से २० जुलाई २०२४ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे :  १४ जुलाई से २० जुलाई २०२४ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल – १४ मई)
सपने साकार करने का समय है। किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो तुरंत निर्णय ले सकते हैं। आलस करना ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें। उधारी न करें, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर रहें। अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है, इससे संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

वृष: (१५ मई – १५ जून)
इस सप्ताह परिवार में कोई विवादित मामला हल होने से शांति का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। अत्यधिक दौड़-धूप की स्थिति बनी रहेगी। शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। ऑफिस में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उचित व्यवहार रखें, वरना आपका कोई काम रुक भी सकता है। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मिथुन: (१६ जून – १५ जुलाई)
इस सप्ताह कई तरह की गतिविधियां होंगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य होंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। नौकरी में तबादले या स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बन रही है, परंतु यह परिवर्तन आपके लिए तरक्कीदायक रहेगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहा-सुनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज करें।

कर्क: (१६ जुलाई – १५ अगस्त)
समय और भाग्य आपके पक्ष में है। किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनेगी। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है तो किसी अनुभवी सदस्य के मार्गदर्शन में सुलझाने का प्रयास करें। कोई रुका हुआ कार्य भी किसी अनुभवी की मदद से शुरू हो सकता है। शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहें। भावनाओं में बहकर किसी पर विश्वास न करें। किसी नए काम के शुरुआत करने का उचित समय है। नौकरी-पेशा लोगों को ऑफिस के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें। पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो सकती है।

सिंह: (१६ अगस्त – १५ सितंबर)
ग्रह स्थिति आपके लिए कोई बेहतरीन द्वार खोलने वाली है। आपके रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। घर के बड़े- बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकर रहेगा। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में सावधानी रखें। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। लोन संबंधी मामलों में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

कन्या: (१६ सितंबर – १५ अक्टूबर)
यह समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। संतान से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। व्यवसाय में प्रगति संबंधी महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। अगर भूमि संबंधी कोई कार्य रुका है, तो उसे कार्य रूप देने का उचित समय है। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोलने वाली है। घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा।

तुला: (१६ अक्टूबर – १५ नवंबर)
आय का कोई रुका हुआ स्रोत पुन: शुरू होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। संतान की बेहतरीन गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। कुछ समय मेडिटेशन, योग आदि में भी ध्यान जरूर लगाएं, इससे आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। अभिभावकों को कुछ समय अपने बच्चों के साथ भी व्यतीत करें। उनका मनोबल बनाए रखें। व्यवसाय में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें।

वृश्चिक: (१६ नवंबर – १५ दिसंबर)
इस सप्ताह ग्रह गोचर अनुकूल बना रहेगा। राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी को रुपया-पैसा उधार न दें। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। ऑफिस में कार्य करने की प्रणाली में कुछ सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा और आपस में स्नेह बना रहेगा। प्रेम संबंधों में व्यर्थ की बातों पर न उलझें। अपने खानपान की आदतों को भी सुधारें।

धनु: (१६ दिसंबर – १३ जनवरी)
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है। आपकी योगा और मेडिटेशन के प्रति रुचि आपको और अधिक सकारात्मक बनाएगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। अपने संपर्क को और अधिक मजबूत बनाएं। भावनाओं में बैठकर अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर न करें। कार्य क्षेत्र में गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। अभी कोई भी बदलाव लाने की कोशिश न करें।

मकर: (१४ जनवरी – ११ फरवरी)
इस सप्ताह कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल रिजल्ट मिलेगा। किसी संस्था संबंधी कार्य भार संभालने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान रहेगा। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें तथा निवेश भी सोच-समझकर ही करें। व्यवसाय के मामलों में सारे निर्णय खुद ही लें। टैक्स व लोन जैसे मामलों को जल्दी सुलझाएं। नौकरी-पेशा लोगों पर भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कुछ स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति भी बन रही है।

कुंभ: (१२ फरवरी – १३ मार्च)
अपना ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें। यह समय आत्मनिरीक्षण और आत्ममनन करने का है। लाभदायक जनसंपर्क भी बनेंगे। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी संभव है। घर में भाइयों के साथ किसी तरह का वाद-विवाद हो सकता है। व्यर्थ की बातों को तूल न दें। अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि अभी आय की स्थिति कुछ मंद ही रहेगी। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। अभी विस्तार संबंधी योजनाओं को स्थगित ही रखें। वैवाहिक संबंधों में अहम का टकराव रहेगा।

मीन: (१४ मार्च – १३ अप्रैल)
इस सप्ताह कुछ अनुकूलता भरी परिस्थितियां बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। परिवार तथा फाइनेंस संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। सप्ताह के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां व्यवस्थित होती जाएंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।

(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार