मुख्यपृष्ठनए समाचार‘ट्रिपल इंजन सरकार' ने आम इंसान की छीन ली रोटी! ...मल्लिकार्जुन खड़गे...

‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम इंसान की छीन ली रोटी! …मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा सत्ताधारियों पर निशाना

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने वाली ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम इंसानों की थाली से भोजन भी छीन लिया है।
खड़गे ने दावा किया कि खाद्य तेल, नमक, आटा इनके दाम १८ प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने महंगाई के जाल के जरिए महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने इस बार भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए विदाई के दरवाजे पूरी तरह से खोलने का पैâसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब महाराष्ट्र ने भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए विदाई के दरवाजे पूरी तरह से खोलने का फैसला कर लिया है, क्योंकि राज्य २० नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारी कर रहा है।
खड़गे ने कहा कि भाजपा द्वारा थोपी गई महंगाई ने महाराष्ट्र सहित देश के लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसे ठीक करने के लिए इस पार्टी को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने वाली भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने आम आदमी की थाली से भोजन छीन लिया है। खड़गे ने दावा किया कि एक साधारण ‘थाली’ की कीमत में महज एक साल में ५२ प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर २०२३ और अक्टूबर २०२४ के बीच, एक सामान्य शाकाहारी थाली में इस्तेमाल होने वाली साम्ग्रियों की कीमतों में २४७ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लहसुन, जिसे वित्त मंत्री शायद नहीं खाते हैं, की कीमत में १२८ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। औसतन, सभी सब्जियों की कीमतों में ८९ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि २८८ सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव २० नवंबर को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती २३ नवंबर को होगी, जो कि वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले है।

अन्य समाचार