मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा सरकार में गरीबों और किसानों का सिर्फ अपमान ...अखिलेश यादव ने...

भाजपा सरकार में गरीबों और किसानों का सिर्फ अपमान …अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

सामना संवाददाता / लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान हुआ है। सपा प्रमुख की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आई है। वीडियो में एक राजस्व अधिकारी अमेठी में एक किसान पर कथित रूप से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वीडियो साझा करते हुए कहा कि ये है भाजपा सरकार के असली ‘किसान सम्मान’ का वीडियो। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी थी।

अन्य समाचार