मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की कसेगी नकेल ...सोशल मीडिया पर रील्स डालना...

सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की कसेगी नकेल …सोशल मीडिया पर रील्स डालना पड़ेगा महंगा

सामना संवाददाता / मुंबई
इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी जमकर रील्स डाल रहे हैं। उन्हें अच्छे व्यू भी मिलते हैं। बड़ी संख्या में लोग उसे देखते हैं, लेकिन अब इन अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर ऐसे रील्स डालना बहुत मुश्किल हो जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विधान परिषद में सदस्य परिणय फुके द्वारा उपस्थित मुद्दे के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में विस्तृत जीआर जारी किया जाएगा, अनुशासन तोड़नेवालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए नए नियमों को लागू किया जाएगा। ऐसा आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नियम बनाए गए थे, तब सोशल मीडिया नहीं था। अधिकारी भी अपनी ड्यूटी को ग्लोरिफाई करने का प्रयास करते हैं। नागरिकों से जुड़ाव के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन इस संदर्भ में कड़े नियम बनाने की आवश्यकता है। सेवा के नियम १९८९ के हैं, इसमें विभिन्न माध्यमों का उपयोग और व्यवहार के संदर्भ में नए नियम बनाए जाएंगे।
जारी किया जाएगा जीआर इस संदर्भ में विस्तृत जीआर जारी किया जाएगा। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिणय फुके ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर रील्स डाले जाने से राज्य के कामकाज को लेकर भ्रम पैदा होता है। इस संदर्भ में कड़े नियम और कार्रवाई करना आवश्यक है।

अन्य समाचार