राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार एलन मस्क के खिलाफ शनिवार को पूरे अमेरिका में प्रदर्शन हुआ। वाशिंगटन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और कार्यकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हजारों संघीय कर्मचारियों को निकालने, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के क्षेत्रीय कार्यालयों को बंद करने, अप्रवासियों को निर्वासित करने, ट्रांसजेंडरों के लिए सुरक्षा को कम करने के ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप के कई शहरों में लोगों ने शनिवार को ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अभियान को `हैंड्स ऑफ’ नाम दिया गया है। अमेरिका में नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों सहित १५० से अधिक समूहों ने १,२०० से अधिक प्रदर्शनों के आयोजन की योजना बनाई है। वाशिंगटन में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि टैरिफ हमारे देश को नष्ट करने का एक औजार है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह पश्चिम और पश्चिमी गठबंधनों को नष्ट करने और बाधित करने की पुतिन की योजना है और उनके पास एक आदर्श कठपुतली है। उसने ट्रम्प को अपना काम कराने के लिए मजबूर किया है। यह पूरी तरह से अमेरिका को अलग-थलग करने के लिए है।
`अमेरिका को तोड़ने में लगे हैं ट्रंप’
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि ट्रंप अमेरिका को तोड़ने में लगे हुए हैं। ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद से अक्सर विरोध-प्रदर्शन होते रहे हैं `हैंड्स ऑफ’ २०१७ और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन २०२० के बाद सबसे बड़ा जनांदोलन माना जा रहा है, लेकिन कई प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि शनिवार की ये लहर सिर्फ शुरुआत है।