मुख्यपृष्ठनए समाचारझारखंड के मैट्रिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले में तीन गिरफ्तार...सात...

झारखंड के मैट्रिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले में तीन गिरफ्तार…सात से पूछताछ अभी जारी…दक्षिणी राज्य कर्नाटक से भी जुड़े हैं तार

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड प्रदेश एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक के प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कल कोडरमा से दो और जमशेदपुर से एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गढ़वा के भवनाथपुर में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गढ़वा में भी तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में सीआईडी टीम भी जैक और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी कर रही है। वहीं साइबर सेल की टीम वायरल कर रहे लोगों को चिह्नित कर उन पर दबिश बढ़ा रही है। झारखंड में मैट्रिक प्रश्न पत्र आउट होने के बाद से पूरे प्रदेश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के अलावा साइबर पुलिस व सीआईडी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह, जमशेदपुर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में गढ़वा के तीन विद्यार्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जो कि तीनों नाबालिग हैं। वहीं, कोडरमा से भी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वे उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोह और उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में पढ़ते हैं।
पुलिस की पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने इसके तार ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से जुडे़ होने की बात बताई है, जो ‌कि दक्षिणी राज्य कर्नाटक के उड्डपी से संबद्ध है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और बहन ने उन्हें व्हॉट्सऐप ग्रुप पर साइंस का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। इधर जैक 10वीं विज्ञान व हिंदी की परीक्षा के पेपर लीक मामले में भवनाथपुर पुलिस एक कोचिंग सेंटर संचालक शाहिद अंसारी और सात छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जमशेदपुर में भी एक विद्यार्थी को पुर्जा के साथ पकड़ा गया है। प्रश्न पत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने मरकच्चो के जामू निवासी प्रज्ञा उच्च विद्यालय के संचालक प्रशांत कुमार और हरलाडीह के आशीष साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोडरमा डीईओ अविनाश कुमार राम ने मरकच्चो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर जमशेदपुर से बिरसानगर निवासी एक छात्र को कल को गिरफ्तार किया। वहीं गढ़वा में भी छापेमारी की जा रही है।
वहीं जैक पेपर लीक मामले में झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक से जुड़े राज्यभर में दर्ज सभी कांड की मॉनिटरिंग आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज कर रहे हैं। कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

अन्य समाचार

मुस्कान