मुख्यपृष्ठनए समाचारयाद बनाए रखने के लिए नानी को खा गई!

याद बनाए रखने के लिए नानी को खा गई!

महिला ने राख को पास्ता में मिलाकर भाई को भी खिलाया

दुनिया में कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में सोचकर भी आदमी दहल जाए। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक शो में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब सुनने को मिला। यहां रहने वाली एक महिला ने बाकायदा रेडियो शो में बताया कि उसने अपनी नानी के अवशेष के तौर पर बची राख को खा लिया। इतना ही नहीं उसने अपने भाई के खाने में भी इसे मिला दिया।
ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने बताया कि वो अपने भाई को बिना बताए कुछ ऐसा खिला दिया, जो मजाक नहीं था। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी नानी की मौत हुई थी और लड़की ने उनकी राख को पास्ता में डाल दी। न्यूयॉर्वâ पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शेनी नाम की महिला ने खुद ही एक शो में ये अजीब सी बात बताई।

महिला ने बताया कि पिछले साल अगस्त में उनकी नानी की मौत हुई थी। इसकी वजह से उसके घर में दुख का माहौल था। इसी बीच उसके दिमाग में एक आइडिया सूझा, जो उसकी मां को खुश कर सकता है। उसने मां से कहा कि चलिए नानी का स्वाद लेते हैं। मजाक में कही गई इस बात पर मां राजी हो गर्इं और दोनों ने इसे थोड़ा-थोड़ा चखा। इसके बाद उसने भाई के साथ भी ऐसा ही किया, जो हाल ही में जेल से लौटा था। महिला ने उसका घर में स्वागत करते हुए उसके लिए पास्ता बनाया।

महिला ने पास्ता का सॉस बनाते हुए उसमें थोड़ी राख भी डाल दी। जब भाई को उसने ये स्पेगेटी पास्ता खाने के लिए दिया तो वो बिना जाने ही खा गया, क्योंकि उसे सॉस खाने की लत है। लड़की ने बताया कि राख खाने के बाद उसे नानी से और नजदीकी महसूस होती है और उसे लगता है कि अब वे उसके साथ हमेशा रहेंगी। हालांकि, लोगों को ये आइडिया पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे डिस्टर्बिंग बताया।

अन्य समाचार