मुख्यपृष्ठनए समाचारआज गाजे-बाजे के साथ आदित्य ठाकरे भरेंगे नामांकन

आज गाजे-बाजे के साथ आदित्य ठाकरे भरेंगे नामांकन

स्थल – इंजीनियरिंग हब, वर्ली नाका
समय- सुबह १० बजे
सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे आज यानी गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन भरेंगे।
आदित्य ठाकरे आज सुबह १० बजे नामांकन भरेंगे। लोअर परेल- पश्चिम स्थित शिवालय सभागार के सामने शिवसेना शाखा क्रमांक १९८ से आदित्य ठाकरे की रैली वर्ली इंजीनियरिंग हब मनपा कार्यालय की ओर रवाना होगी। इस दौरान शिवसेना नेता, पदाधिकारी, शिवसैनिक और महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होंगे।
वर्ली को शिवसेना के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है। आदित्य ठाकरे ने वर्ष २०१९ में पहली बार वर्ली विधानसाभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वे अब दूसरी बार फिर से वर्ली से चुनावी रणभूमि में उतरे हैं।

अन्य समाचार