– मनपा आयुक्त भूषण गगराणी के आदेश पर हुई कार्रवाई
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा में लंबे समय के बाद बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। सात सहआयुक्त, उपायुक्त और कुल बारह सहायक आयुक्तों का तबादला किया गया है। ये तबादले मनपा आयुक्त भूषण गगराणी के आदेशानुसार किए गए हैं। कुछ सहायक आयुक्तों को उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। लोक सेवा आयोग से उपलब्ध चार और उम्मीदवारों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और सहायक आयुक्त के रूप में वे सेवा में शामिल होंगे। इसलिए मनपा प्रशासन में एक साथ बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। इस पैâसले से एक ही विभाग में कई सालों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों को अपना विभाग छोड़ना पड़ेगा।
चार सहायक आयुक्त शरद भोके, अजीत अंबी, पांडुरंग गोसावी, विश्वास मोटे को उपायुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है। वहीं लोक सेवा आयोग से आए दिनेश पल्लेवाड़, योगिता कोल्हे, उज्जवल इंगोले, अरुण क्षीरसागर को भी विभाग में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी शरद भोके को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजय कुरहाड़े को मंडल ७ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार विश्वास शंकरवार, संयुक्त आयुक्त (सर्कल ४) का संयुक्त आयुक्त (कर निर्धारण एवं संग्रहण) (संपर्क अधिकारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), डॉ. भाग्यश्री कापसे, उपायुक्त (सर्कल ७) का उपायुक्त (सर्कल ) और संजय कुरहाडे, उपायुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) (परियोजना निदेशक, मुंबई जिला एड्स नियंत्रण संस्थान) का उपायुक्त (सर्कल ७) के पद पर तबादला किया गया है।