-३४ फीसदी गुजरातियों की भी खेप लौटी
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
पीएम मोदी बड़े गर्व के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना मित्र बताते हैं। अब ट्रंप ने कल भारत को तोहफा भेज दिया है। १०४ हिंदुस्थानी डंकियों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का सी-१४७ विमान हिंदुस्थान पहुंचा। इसमें ३४ फीसदी गुजराती भी थे।
बता दें कि अमेरिका से निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान कल बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में निर्वासित व्यक्तियों में २५ महिलाएं, १२ नाबालिग और ७९ पुरुष शामिल थे। निर्वासित भारतीय नागरिकों के अलावा, विमान में ११ चालक दल के सदस्य और ४५ अमेरिकी अधिकारी सवार थे। पंजाब के साथ ही निर्वासित लोग हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। निर्वासित लोगों में ३३ गुजरात के हैं, ३० पंजाब के हैं जबकि दो-दो निर्वासित उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से हैं और तीन महाराष्ट्र से हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। कहा जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे, लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी।