मुख्यपृष्ठनए समाचारनागपुर हिंसा के दो दिन बाद विधायकों को दी डिनर पार्टी! ...कांग्रेस...

नागपुर हिंसा के दो दिन बाद विधायकों को दी डिनर पार्टी! …कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना

सामना संवाददाता / मुंबई
कहते हैं कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। वहीं हाल राज्य की महायुति सरकार का है। नागपुर में हुए दंगे के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विधायकों को डिनर पार्टी दी। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि नागपुर में भड़की हिंसा के महज दो दिन बाद ही सरकार ने विधायकों के लिए डिनर पार्टी आयोजित की। इससे शर्मनाक बात कुछ और नहीं हो सकती है।
हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने बुधवार को विधायकों के लिए विधानसभा परिसर के लॉन में डिनर आयोजित किया। वहीं सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए भड़काऊ भाषण देने वाले एक मंत्री ने कल गुरुवार को निर्वाचित सदस्यों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने मंत्री नितेश राणे, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा भेजे गए निमंत्रणों को टैग करते हुए उक्त आरोप लगाया।
बता दें कि सोमवार रात नागपुर के कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी, जब अफवाहें पैâलीं कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक `चादर’ को जलाया गया, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हुई थीं। यह कब्र छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित है।

अन्य समाचार