मुख्यपृष्ठखबरेंउल्हासनगर मनपा एक माह तक लोगों को पढ़ाएगी सफाई का पाठ

उल्हासनगर मनपा एक माह तक लोगों को पढ़ाएगी सफाई का पाठ

सामना संवाददाता / उल्हासनगर

उल्हासनगर में बढ़ती गंदगी, उससे क्या परिणाम होता है?  इसे शहरवासियों को बताने के लिए एक जुलाई से 31अगस्त 2024 तक शहर के कोने-कोने में सफाई का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान में परिसर के प्रतिष्ठित व्यक्ति को साथ लेकर सफाई विभाग के लोगों को साथ लेकर स्थानीय लोगों में जनजागृति फैलाई जा रही है।

उल्हासनगर में सफाई को लिए करीबन बारह सौ मनपा कर्मचारी, कोणार्क कचरा उठाने व उल्हासनगर चार, पांच की सफाई का ठेका कोनार्क को दिया गया है। प्रतिदिन कई लाख खर्च करने के बावजूद सफाई नहीं हो पा रही है।उल्हासनगर कचरा नगर बन गया है। इसी क्रम में 5 जुलाई 2024 को उल्हासनगर महानगरपालिका के प्रशासक /आयुक्त अजीज शेख, स्वास्थ्य उपायुक्त डॉक्टर सुभाष जाधव, डॉक्टर किशोर गवास, अतिरिक्त आयुक्त मनीष हिवरे, मुख्य स्वछता निरीक्षक एकनाथ पवार, विनोद केने, सार्वजनिक स्वच्छता निरीक्षक राजेश थेटे, गाविद, जितेंद्र राठी, इनके द्वारा संतोष नगर में “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” इस तरह का स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राधाचरन करोतिया के साथ पैनल नंबर 12 के मुकादम हर्षल भेनवाल, ऋतिक गायकवाड अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस अभियान में उल्हासनगरवासियों से भी सफाई में सहयोग देने की अपील की गई।

अन्य समाचार