मुख्यपृष्ठअपराधयोगीराज में बेकाबू रईसजादों ने छह छात्राओं को रौंदा!..तीन की हालत गंभीर

योगीराज में बेकाबू रईसजादों ने छह छात्राओं को रौंदा!..तीन की हालत गंभीर

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

मुरादाबाद में बिगड़े घर के रईसजादों ने सड़क किनारे खड़ी छह स्कूली छात्राओं को कार ने रौंद दिया। कार को नाबालिग लड़का चला रहा था और साथ में चार दोस्त बैठे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं की हालत गंभीर है। सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं। नाबालिग कार चालक को कार सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की है। वहीं कार में बैठे अन्य 4 लड़के मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार लगभग 100 की स्पीड में थी। सभी स्कूल से घर के लिए लौट रही थीं। चश्मदीदों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामगंगा विहार में गोल्डन गेट और आनंदम सिटी हाउसिंग सोसाइटी वाली रोड पर यह घटना घटी। जैसे ही कार की चपेट में छात्राएं आई तो आस-पास हंगामा मच गया। यह देख मौके पर मौजूद लोग दौड़े और कार चालक नाबालिग लड़के को पकड़ लिया, लेकिन अन्य मौजूद चार लड़के मौके से भाग निकले।
मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि कार चला रहा युवक ड्राइविंग सीख रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है। हादसे में घायल छात्राओं के कपड़े खून से सने थे। किसी के सिर तो किसी के हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। दो छात्राओं को विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। घटना के बाद से दोनों बेहोश हैं। अन्य 3 छात्राओं का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक को प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अन्य समाचार