मुख्यपृष्ठनए समाचारयूपी पुलिस भर्ती पुनर्परीक्षा की घोषणा शीघ्र

यूपी पुलिस भर्ती पुनर्परीक्षा की घोषणा शीघ्र

सामना संवाददाता / लखनऊ

जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में संभावना
पेपर लीक होने की वजह से रद्द हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती २०२४ की पुनर्परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने नोडल अधिकारी की नियुक्त करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो परीक्षा जुलाई में हो सकती है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जुलाई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में भी होने की संभावना है। परीक्षा के सभी चरणों की विशेष तिथियां भी घोषित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ६०,२४४ पदों को भरने के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती बोर्ड कांस्टेबल परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा के साथ ही प्रवेश पत्र की तिथियों को भी जारी किया जाएगा।

बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा १७ और १८ फरवरी २०२४ को पूरे प्रदेश में आयोजित हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि ६ महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया में १७ मई को एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा २९ और ३० जून २०२४ को होगी। हालांकि, बोर्ड ने नोटिस जारी करके इसको फेक बताया था।

अन्य समाचार