मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउषा जायसवाल प्रथम

उषा जायसवाल प्रथम

मुंबई: घाटकोपर-पश्चिम स्थित जयंतीलाल वैष्णव मार्ग मनपा शाला में बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग समग्र शिक्षा व प्रादेशिक विद्या प्राधीकरण मुंबई के संयुक्त आयोजन में तालुका स्तरीय वीडियो निर्मिती में शिक्षकों के लिए दर्जेदार वीडियो निर्मिती स्पर्धा में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पासपोली हिंदी शाला क्रमांक 1की शिक्षिका उषा रमेश जायसवाल को भाषा विषय की कक्षा पहली एवं दूसरी की वीडियो निर्मिती हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्हें यह पुरस्कार उपशिक्षणाधिकारी ज्योति बकाणे मैडम, अधीक्षक नीलम राणा मैडम, अधीक्षक लक्ष्मण गोसावी सर, प्रशासकीय अधिकारी विजय जाधव सर, बीना सोनवणे मैडम, विभाग निरीक्षक सुरेखा चौहान मैडम ने प्रदान किया।

अन्य समाचार