मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवाग्धारा कला महोत्सव १७ जून से

वाग्धारा कला महोत्सव १७ जून से

-दुर्गेश्वरी सिंह महक का कथक नृत्य, विनोद दुबे व सरोज सुमन का लोक संगीत

सामना संवाददाता / मुंबई

आगामी १७ और १८ जून को मुंबई के अंधेरी-पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में दो दिवसीय वाग्धारा कला महोत्सव आयोजित किया गया है। इस समारोह का समापन महाराष्ट्र के राज्यपाल  रमेश बैस करेंगे, जबकि महोत्सव का उद्घाटन वाग्धारा के संस्थापक डॉ. ठाकुरदास दिनकर, ओडिशा के डीजीपी क्राइम अरुण बोथरा व शिक्षाविद अजय कौल की उपस्थिति में होगा। इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में रूमी जाफरी (लेखक-निर्देशक), सीमा बिस्वास (अभिनेत्री), अखिलेंद्र मिश्रा (अभिनेता), मुकेश छाबड़ा (कास्टिंग डायरेक्टर), अशोक बांठिया (अभिनेता), उपस्थित रहेंगे और अभिनय से जुड़े विभिन्न विषयों पर मास्टर क्लास लेंगे। ग्रेटर नोएडा की प्रख्यात कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह महक की नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। इस कला महोत्सव के विशेष आकर्षण के तौर पर हिंदी नाटक कर्ण व रंगभूमि का मंचन किया जाएगा। कर्ण का निर्देशन कुलविंदर बख्शीश ने किया है। साथ ही टीवी और सिनेमा में जीवन के अनुभव विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई है जबकि मुंशी प्रेमचंद के नाटक रंगभूमि के निर्देशक सुरेंद्र शर्मा हैं। इसके साथ ही विनोद दुबे (लोक गायक) व सरोज सुमन (गायक) गीत-संगीत की महफिल सजाएंगे। इस दौरान रंग-मंच की सेवा के लिए राष्ट्र सेवा सम्मान विभिन्न विभूतियों को प्रदान किया जाएगा। इस दौरान डॉ. मुस्तफा अली गोम व लेखक रूमी जाफरी की पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

अन्य समाचार