मुख्यपृष्ठखेलवेलडेन आयुष ...१७ साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही

वेलडेन आयुष …१७ साल के बल्लेबाज ने मचाई तबाही

मुंबई के १७ वर्षीय क्रिकेटर आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए मैच में १५० प्लस रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह है कि लिस्ट ए क्रिकेट में म्हात्रे का यह पहला सीजन है। ३१ दिसंबर २०२४ को अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई और नागालैंड के बीच विजय हजारे ट्रॉफी २०२४-२५ के दौरान म्हात्रे ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के खिलाफ महज ११७ गेंदों पर १८१ रनों की तेज पारी खेली, जिसमें १५ चौके और ११ छक्के शामिल थे। उनकी मैराथन पारी की बदौलत मुंबई ने निर्धारित ५० ओवरों में ४०३/७ रन बनाए। १७ साल और १६८ दिन के आयुष ने विजय हजारे ट्रॉफी २०२४-२५ में नागालैंड के खिलाफ १८१ रनों की पारी खेली। पिछला रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल (१७ साल २९१ दिन) के नाम दर्ज था।

अन्य समाचार