मुख्यपृष्ठखेलभगवान की शरण में पहुंचे पत्नी अनुष्का संग विराट

भगवान की शरण में पहुंचे पत्नी अनुष्का संग विराट

बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई हार के गम से अभी भारतीय खिलाड़ी उबर भी नहीं पाए थे कि मुंबई पहुंचते ही विराट कोहली भगवान की शरण में पहुंच गए। हार के बाद जहां भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के लिए पुणे रवाना हो गए, वहीं परिवार के साथ समय बिताने मुंबई पहुंचे विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंच गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट के साथ ताली बजाते हुए अनुष्का भगवान के भजन में लिप्त दिखीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने जहां क्रीम कलर का को-ऑर्ड सेट वियर किया है, वहीं विराट फुल-स्लीव वाली टी-शर्ट, ब्लू डेनिम पैंट और रेड टोपी में नजर आए। इससे पहले टी-२० वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर लंदन में इसी तरह के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इससे पहले उत्तराखंड स्थित वैंâची धाम आश्रम और वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट और अनुष्का पहुंचे थे। इससे उनके आध्यात्मिक जुड़ाव और उसके प्रति उनके प्यार का पता चलता है। बता दें कि विराट और अनुष्का नीम करौली बाबा के भी काफी बड़े भक्त हैं।

अन्य समाचार