मुख्यपृष्ठनए समाचारमछली पकड़ने गए, मिली मौत...साथ में गए लोगों पर हत्या का आरोप

मछली पकड़ने गए, मिली मौत…साथ में गए लोगों पर हत्या का आरोप

मोतीलाल चौधरी / कुशीनगर

कुशीनगर जिले के छितौनी में मछली पकड़ने गए अधेड़ व्यक्ति का शव तालाब में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तालाब में डूबने से मौत की बात कही, लेकिन घरवाले गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी गांव निवासी 53 वर्षीय पारस बुधवार को गांव के दो लोगों के साथ वीरेंद्र राय के तालाब में मछली पकड़ने गए थे। दोपहर बाद बच्चों ने पोखरे में उनका शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हनुमानगंज पुलिस ने गांववालों की मदद से शव को बाहर निकला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तारा देवी का आरोप है कि गांव के जो दो लोग मछली का शिकार करने साथ में गए थे, उन्हीं लोगों ने हत्या की है। अगर वो डूब रहे थे तो बचाने की कोशिश क्यों नहीं की या उसकी सूचना क्यों नहीं दी।

अन्य समाचार