मुख्यपृष्ठनए समाचारभरने के बाद कैसी कर्जमाफी?...दादा ने किसानों को दिया कर्ज भरने का...

भरने के बाद कैसी कर्जमाफी?…दादा ने किसानों को दिया कर्ज भरने का अल्टीमेटम

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कल एक कार्यक्रम में बोलते हुए किसानों को अल्टीमेटम दिया है कि ३१ मार्च तक कर्ज भरो। उसके बाद कर्जमाफी के बारे में सोचो। उन्होंने राज्य के विभिन्न विषयों पर टिप्पणी की। इस अवसर बोलते हुए वे किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी पर कहा कि इस संदर्भ में हमने सदन में भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि सब कुछ दिखावा किया जा सकता है, परंतु पैसे का दिखावा नहीं किया जा सकता है। मैं महाराष्ट्र की जनता से स्पष्ट रूप से कहता हूं, आप अपना फसल ऋण ३१ मार्च से पहले चुका दें। दादा के इस बयान के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि महायुति सरकार लाडली बहनों के बाद अब किसानों को कर्ज माफी के नाम पर धोखा देगी क्या? बता दें कि राज्य में महायुति सरकार को सत्ता में आए लगभग चार महीने हो गए हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें सरकार अब भी पूरा नहीं कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल बीजेपी, शिंदे गुट और दादा गुट के नेताओं ने किसानों को कर्ज माफी देने का वादा किया था। इतना ही नहीं, लाडली बहनों को १,५०० की जगह २,१०० रुपए देने का ऐलान किया गया था। लेकिन सरकार आने के बाद अब देखा जा रहा है कि वो नारे गायब हो गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर महायुति सरकार सत्ता में आई, तो लाडली बहनों को १,५०० रुपए की जगह २,१०० रुपए मिलने की उम्मीद थी।

अन्य समाचार