मुख्यपृष्ठनए समाचारजब दादी-पोता बने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड!

जब दादी-पोता बने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड!

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस स्तर तक गिर जाते हैं, इसका अंदाजा इटली के एक १९ साल के लड़के और उसकी ७६ साल की दादी की कहानी जानकर पता लग जाएगा। २०२२ में लड़के ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वो दोनों असल में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं। उन्हें एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार है, फिर कुछ वक्त बाद दोनों ने ये भी दावा किया कि उनका बच्चा होने वाला है। हालांकि, बाद में लड़के ने एक इंटरव्यू में सच का खुलासा किया, जिसको जानकर हर कोई चौंक गया। दरअसल, २०२२ में लड़के ने अचानक अपने वीडियोज में ७६ साल की बुजुर्ग महिला मिलिना को अपनी प्रेमिका बताया। इसके बाद मिरर की फरवरी २०२३ की रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने दावा किया कि उनका बच्चा भी होने वाला है। कुछ महीनों बाद ही कपल ने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई। मिरर वेबसाइट के अनुसार जैम प्रेस मीडिया को एक इंटरव्यू में महिला ने बताया कि ये पूरा रिश्ता और इससे जुड़ी पूरी कहानी झूठी थी। वो सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये काम कर रहे थे। असल में मिलिना उसकी दादी है और दोनों ने ही जानबूझकर इस झूठ को रचा था। हैरानी इस बात की है कि दोनों अभी तक अपने कपल वाले वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।

अन्य समाचार