मुख्यपृष्ठनए समाचारजब नहीं देना था तो क्यों की किसान कर्जमाफी की घोषणा! ......

जब नहीं देना था तो क्यों की किसान कर्जमाफी की घोषणा! … महायुति सरकार पर कांग्रेस का तल्ख सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
महायुति सरकार जब किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती तो घोषणा क्यों की? इस तरह का तीखा सवाल कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पूछते हुए राज्य के किसानों को कर्ज माफी देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापनों पर बड़े पैमाने पर खर्च किया जा रहा है। सरकार लाडली बहन समेत अन्य योजनाओं के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए खर्च करके जनता को फिर से गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इसी के साथ ही सोयाबीन को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
कांग्रेसी नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस सरकार ने अनिल अंबानी का ४९ हजार करोड़ का कर्ज ५०० करोड़ रुपए में सेटल किया है। अब तक उद्योग क्षेत्र में २९ लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो चुका है। ऐसे में क्या किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार के हाथ में लकवा मार गया है? क्या किसानों का कर्ज माफ करने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं?

सोयाबीन के लिए निकालेंगे मोर्चा
वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में सोयाबीन खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। अगर सोयाबीन खरीद की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। इस संदर्भ में सोयाबीन उत्पादक किसानों के मुद्दे पर यवतमाल और वाशिम जिले में मोर्चा निकालने का पैâसला किया गया है। जिन किसानों की सोयाबीन खरीद नहीं हुई है, उनके लिए सरकार से सवाल पूछा जाएगा।

अन्य समाचार